मल्‍टी परपज कार मारुति एर्टिगा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने एर्टिगा कार को भारतीय बाज़ार में लांच कर दिया है. दिल्ली कार एक्सपो में पहली बार कार प्रेमियों के सामने आई एर्टिगा मारुति की पहली मल्टी परपज कार है. एर्टिगा को मारुति ने नए के-14 वीवीटी 1.4 लीटर इंजन के साथ उतारा है. इस कार को खासतौर से भारतीय परिवारों की ज़रूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. एर्टिगा की शुरुआती क़ीमत 5.89 लाख रुपये है. कंपनी ने अभी एर्टिगा का स़िर्फ पेट्रोल मॉडल ही लांच किया है, पर इस कार का डीजल वेरिएंट भी बहुत ही जल्द बाज़ार में मौजूद होगा. मारुति के मुताबिक़, इस कार का डीजल वेरिएंट 20.77 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा. एर्टिगा का प्रोडक्शन मारुति के गु़डगांव स्थित नए प्लांट से किया जाएगा. इस कार के साथ ही कंपनी ने यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में क़दम रखा है. एर्टिगा को टोयटा कंपनी की इनोवा और महिंद्रा क्स्यालो को टक्कर देने वाली कार के तौर पर देखा जा रहा है.

Leave a Reply